सागर नगर: प्राइवेट बस स्टैंड के सामने नई सड़क बनने के बाद सीवर लाइन से कनेक्शन भूल गए अधिकारी, फिर से खुदाई शुरू
सागर स्मार्ट सिटी में किस तरह जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली। प्राइवेट बस स्टैंड के सामने एक हफ्ते पहले ही नई सड़क बनाई गई थी लेकिन इसी बीच याद आया कि अरे सीवर लाइन से घरों के कनेक्शन ही नहीं किए फिर क्या था आज शुक्रवार से फिर नई सड़क की खुदाई शुरू हो गई।