नवादा: नवादा में बैंककर्मियों ने की एक दिवसीय हड़ताल, 5 दिन बैंक खोलने और नई बहाली की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 नवादा। जिले में शुक्रवार को बैंककर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की और बैंक के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि सप्ताह में केवल पांच दिन बैंकिंग कार्य संचालित किया जाए। उनका कहना है कि काम का दबाव काफी बढ़ गया है और कर्मचारियों की कमी के कारण परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है।