पिंड्रा: वाराणसी के चोलापुर में अमूल दूध से लदी पिकअप पलटी, हजारों लीटर दूध सड़क पर बहा
वाराणसी के चोलापुर के धरसौना - सिंधौरा मार्ग पर जगदीशपुर गांव में अचानक नियंत्रण खोने से एक पिकअप वाहन पलट गया। पिकअप के पलटने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना में पिकअप में लदी हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया। वही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला। पुलिस टीम चालक को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले की जांच में जुट गई।