टिमरनी: खेतों से मोटर चोरी करने वाले 4 लोग पकड़े गए, 1 फरार
Timarni, Harda | Feb 3, 2026 टिमरनी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को सोमवार 5 बजे खेतों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अमर सिंह बंजारा निवासी छनेरा अभी फरार है।