प्रयागराज: पुराने पुल पर कई स्थानों में राजनीतिक दलों की है वॉल पेंटिंग व आदर्श आचार संहिता का कर रहे हैं उल्लंघन, जिम्मेदार बेखबर
लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रयागराज के विभिन्न स्थानों पर जिला प्रशासन व नगर निगम टीम द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के लगे पोस्टर व बैनर को हटाया गया। जबकि प्रयागराज के पुराने पुल पर कई स्थानों में राजनीतिक दलों ने वॉल पेंटिंग कराई है जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। जिम्मेदार बेखबर हैं।