डग पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा
पहले दादी सास अब पोत्र वधु बनी प्रधान
झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामकुंवर बाई ने 17 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्मला कुंवर को 6 मत मिले।
निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश चंदोलिया ने बताया कि प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। नाम वापसी के बाद कांग्रेस की रामकुंवर बाई और भाजपा की निर्मला कुंवर के बीच मुकाबला हुआ। पंचायत समिति के सभी 23 निर्वाचित सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में रामकुंवर बाई को 17 तथा निर्मला कुंवर को 6 मत मिले। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने रामकुंवर बाई को प्रधान निर्वाचित घोषित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Ratlam, Ratlam | Nov 27, 2026