दादा के आंसू पोंछता पोता, तो दादा को ढांढस बंधाती पोती... यह दृश्य देखकर पत्थर दिल भी रो पड़े
कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर आंखें नम नहीं, बल्कि दिल अंदर तक टूट जाता है। दादा की आंखों से छलकते आंसुओं को संभालते पोता पोती और सामने अपनों को खोने का असहनीय दर्द... यह दृश्य शब्दों में बयां करना आसान नहीं। जिस आंगन में कभी खुशियों की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां सिसकियों और आंसुओं का सन्नाटा पसरा है। गजेंद्र सिंह परिहार के असमय निधन ने परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। दादा के आंसू और पोते का सहारा देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। सच है, कुछ विदाइयां उम्रभर का दर्द दे जाती हैं।
Ratlam, Ratlam | Nov 23, 2026