Public App Logo
Profile Picture

susheel Kumar

@s2170859
153Followers
0Following
झालावाड़ जिले के डग कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर छह दिवसीय धार्मिक आयोजन के चलते आज रास लीला में मीरा का प्रसंग
गणेश चौक स्थित गणपति गजानंद मंशापूर्ण गणेश मंदिर में रासलीला का आयोजन।
जल्दी कमेंट्स में बताए...
डग नगर पालिका अध्यक्ष मतदान को लेकर तैयारियां
Video 4
यही रात अंतिम यही रात भारी कल होगी डग पालिका के सरताज की ताजपोशी।
🌹 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹
मेरे बड़े भाई सीबीईओ साहब राजेंद्र जी जैन को जन्मदिन कि बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 

समाजसेवा के प्रति समर्पित, सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी सीबीईओ श्री राजेंद्र जैन साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎂💐
आपका सेवाभाव, कर्मठता, विनम्रता एवं जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता सदैव प्रेरणादायी रही है।
आप इसी तरह शिक्षा, समाज और मानव सेवा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते रहें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें और आपका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।
“सेवा को संकल्प बनाया, मानवता को धर्म निभाया,
आपके नेक कार्यों ने समाज में सम्मान कमाया।”
🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं, राजेंद्र जैन साहब! 🎉💐
लोकतंत्र के इस महोत्सव में मतदान कर आहुति देने वाले पहली बार नगर पालिका में वोट करने वाले बालिकाएं एवं शतायु पर वृद्ध महिला भी मतदान से पीछे नहीं...
लोकतंत्र के मतदान महोत्सव में महिला एवं बाल विकास कार्यकर्ता सहायिका पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे....
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न पुलिस अलर्ट 14 सितंबर को होगी काउंटिंग....
115 साल की वृद्ध महिला ने भी किया अपने मत का उपयोग मत देकर किया खुशी का इजहार....
पहली बार नगर पालिका चुनाव में मतदान करने वाली बालिका ने क्या कहा...
मतदान को लेकर खासा उत्साह...
नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करने वाले अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीणा, निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश चंदोरिया, डीएसपी रश्मि मीणा, तहसीलदार महेंद्र सिंह हाडा, नायाब तहसीलदार शिव सिंह जाटव, सीआई भंवर सिंह गुर्जर डीएसबी के गणेश जी सहित प्रशासनिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को धन्यवाद
पेंशनर शिक्षक शेर मोहम्मद जी ने अपना मतदान कर दिया लोगों को संदेश
लोकतंत्र के पर्व को लेकर हर किसी में उत्साह का माहौल चाहे मतदाता हो या फिर मतदान दल के कर्मचारी हो......
गोपाल जी सर चौमहला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । वही गोवर्धन पुष्पाध्याय जी ने cbeo कार्यालय में पौधों के लिए ट्री गार्ड भेट किए।
➤ थाना गंगधार पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

> नेक्सॉन कार में 09 ड्रमों में 225 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब भरकर शराब का परिवहन करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार।

> तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त।

थाना गंगधारः-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड श्री भागचंद मीणा ने बताया कि पुलिस थाना गंगधार टीम द्वारा कल दिनांक 02.09.2026 को बिश्निया से रावतपुरा कच्चा रास्ता चौमहला पर सांयकालीन गस्त के दौरान लग्जरी कार में अवैध देशी कच्ची हथकढ शराब के कुल 09 ड्रम में 225 लीटर शराब का परिहन करते हुए दो आरोपी 01 प्रधान सिह, 02 धारुसिह को एक टाटा नेक्सोन कार के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता अर्जित की है।

पुलिस कार्यवाही :- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ श्री भागचंद मीणा ने बताया कि

जिला झालावाड में आपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री रश्मि बाई मीना वृताधिकारी वृत गंगधार के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री किशोरसिंह उ.नि. गंगधार के निर्देशन में थाना गंगधार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.09.2026 को सांयकालीन गश्त की जा रही थी। दौराने गश्त एक सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार में भारी मात्रा में अवैध देशी कच्ची हथकढ़ शराब भरकर बिश्निया गांव से रावतपुरा कच्चे रास्ते से होते हुऐ चौमहला की तरफ आती हुई कार को रुकवाकर कार की तलाशी लेने पर कार में रखे 09 ड्रमों में भरी हुई कुल 225 लीटर अवैध देशी कच्ची हथकढ़ शराब बरामद हुई। मौके से 02 आरोपी 01. प्रधान सिह पुत्र बापुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 24 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) 02. धारुसिह पुत्र शम्भुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 21 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर टाटा नेक्सॉन कार को जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

नाम पत्ता आरोपीगणः-

1. प्रधान सिह पुत्र बापुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 24 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)

2. धारुसिह पुत्र शम्भुसिह जाति सोन्ध्या राजपुत उम्र 21 साल निवासी सुवासरा पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
Ram Ram sa...
नगर पालिका चुनाव 2026 चुनावी जंग में 61 उम्मीदवार
> पुलिस थाना डग की मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।

> 474 ग्राम एम.डी.एम.ए., 22 ग्राम 85 मिलीग्राम स्मैक व 2.613 किलोग्राम संदिग्ध पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

> तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर साईकल जप्त।

> जप्तशुदा मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 45.00 लाख रू.।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थो का परिवहन व अवैध मादक पदार्थो की खपत के संगठित अपराध से संबधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थानाधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर निर्देशित किया हुआ है।

अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री आशीष भार्गव वृताधिकारी वृत गंगधार के निकटतम सुपरविजन में श्री भंवरसिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना डग द्वारा कार्यवाही करते हुऐ दिनांक 23.08.2026 को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर आरोपी उमराव सिंह के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 474 ग्राम एम.डी.एम.ए., 22 ग्राम 85 मिलीग्राम स्मैक व 2.613 किलोग्राम संदिग्ध पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की है।

घटना का विवरणः- जिला झालावाड में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्री भागचन्द्र मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री आशीष भार्गव वृताधिकारी वृत्त गंगधार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्री भवरसिंह पुनि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभागी कार्यवाही करते हुऐ दिनाक 23.08.2026 को जिला स्पेशल की सूचना पर दौरान गश्त एवं नाकाबंदी हरनावदा से धतुरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर मोटर साईकल पर आते हुऐ अभियुक्त उमराव सिंह की आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक प्लास्टिक का थैला मिला जिसमें कुल 6 थैलियां मिली जिनमें अवैध मादक पदार्थ 474 ग्राम एम.डी.एम.ए., 22 ग्राम 85 मिलीग्राम स्मैक व 2.613 किलोग्राम संदिग्ध पावडर मिला मादक पदार्थ व परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ को खरीदने बेचने के सम्बन्ध मे अवैध मादक पदार्थों के तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग सम्मिलित है इस संबंध मे आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तारशुदा मुलजिम :-

उमराव सिंह पुत्र शिवसिंह जाति सोन्ध्या राजपूत उम्र 26 साल निवासी डोकरखेडी पुलिस थाना सुवासरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)

गठित विशेष टीमः श्री भंवर सिंह पु.नि. थानाधिकारी डग, श्री सियाराम उम.न., श्री घनश्याम सोनी हेका. 60, श्री भंवरलल हेका. 1151 श्री मुकेष कुमार कानि. 1304

विशेष भूमिकाः-जिला विशेष टीम श्री सुरेन्द्र कुमार हैड कानि० 332. श्री महावीर हैड कानि० 155. श्री चन्द पोखर कानि 210 थी उतराज कालि 1392 श्री अरुण देवासी कानि० 1216 थी पयामलाल
नगर पालिका चुनाव 2026 रामा शामी का दौर जारी
नगर पालिका चुनाव 2026 कांग्रेस के 20 पार्षद उम्मीदवार मैदान में...
नगर पालिका चुनाव 2026 नाम वापस लेते उम्मीदवार
निर्वाचन विभाग द्वारा नगर पालिका पार्षदों के आवेदन लेते हुए क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर कुल 129 आवेदन 20 वार्डो के लिए ।