लखीसराय: चंदनपुरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी की हुई मौत
चंदनपुरा से एक किशोरी की मौत अज्ञात कारण से हो गई।मौत की पुष्टि लखीसराय सदर अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक हरदीप बागेरिया ने किया। दरअसल किसी विषैला जीव के काट लेने के संदेह पर उक्त किशोरी को परिजन सदर अस्पताल ला रहे थे। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक चंदनपुरा की सोनम है।बताया जाता है कि सोनम स्कूल से लौटी और चक्कर आने की बात कह सो गई। जो नहीं जगी।