लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के कई जगहों से चोरी की घटना आई सामने,चोरों ने जानवर को भी बनाया निशाना
लखीसराय जिले के हलसी बाजार में घर के आगे लगे टोटो से अज्ञात चोरों ने टोटो की बैटरी व चार्जर चोरी कर ली। तथा गायत्री मंदिर के समीप बंधे एक भैंस को भी चोरों ने चुरा लिया। इसके अलावा दीरा गांव में अलग अलग जगह पर बने चार दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया है। एक ही रात अलग अलग स्थान पर हुए चोरी की घटना से स्थानीय पुलिस गस्ती पर सवाल उठा रहे हैं।