लखीसराय: नावाडीह से पकड़ा गया शराबी सदर अस्पताल में किया जमकर हंगामा, तेतरहट थाना की पुलिस जांच हेतु लायी थी अस्पताल,भेजा गया जेल
सदर अस्पताल पहुंची तेतरहट पुलिस उस वक्त खुद को बेबस महसूस कर रही थी। जब शराब के नशे में पकड़ा गया शराबी, जांच के दौरान हंगामा करना शुरू कर दिया।नावाडीह के रामखेलावन मांझी शराब के नशे में गांव में ही हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय व शराबी के भाई ने 112 पुलिस टीम को दिया। और गिरफ्तार करा दिया। और कहा कि कुछ दिन जेल में रहेंगे तो सुधार जायेंगे।