लखीसराय: तीन कट्ठा जमीन को लेकर तीनमुहानी पुल के समीप किसान की हत्या के बाद पुलिस ने शव लिया कब्जे में, कराया जा रहा पोस्टमार्टम
तीन कट्ठा जमीन को लेकर अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिरमुहानी पुल के समीप की है। घटना की सूचना पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुटी है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लखीसराय में करा रही है। वहीं पुलिस मौके से छह खोखा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।