लखीसराय जिला के जिलाधिकारी रजनीकांत ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने राज्य सरकार को सुरक्षित सेवा निवृत्ति को लेकर आवेदन दिया था। राज्य सरकार के अनुशंसा पर राज्यपाल द्वारा उनके आवेदन को स्वीकार किए जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।