यह मकान पंजाब के जिला फरीदकोट की जैतो मंडी में स्थित है, जिसे आज से लगभग 11 महीने पहले संत रामपाल जी महाराज द्वारा एक जरूरतमंद परिवार को बनाकर दिया गया था।
उस समय से लेकर आज तक संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने एक व्यापक रूप धारण कर लिया है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अकेले पंजाब में दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान बनाकर दिए जा चुके हैं और 600 से अधिक परिवारों को प्रत्येक महीने उनके घर पर मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है।
यदि पूरे भारत की बात करें तो प्राप्त जानकारी के अनुसार 4000 से अधिक परिवारों को इस प्रकार की सहायता दी जा रही है। यदि एक परिवार में औसतन तीन सदस्य भी मान लिए जाएं, तो लगभग 12 हजार लोगों की भोजन संबंधी जरूरतें पूरी करने में यह मुहिम सहयोग कर रही है।
लेकिन अन्नपूर्णा मुहिम केवल राशन और मकान तक ही सीमित नहीं है। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज, कपड़े, गैस सिलेंडर और घरेलू जरूरतों का सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस मुहिम की विशेष बात यह है कि इसका उद्देश्य केवल एक बार सहायता देकर लौट जाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवार के आत्मनिर्भर होने तक उसकी सहायता करना है।
पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित परिवारों और किसानों की सहायता के कार्य भी किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सतलोक आश्रमों में चौबीसों घंटे नि:शुल्क भंडारे की सुविधा होने की जानकारी भी दी गई है।
अब आप स्वयं विचार कीजिए कि आज के इस महंगाई के दौर में, जब एक परिवार का पालन-पोषण करना भी चुनौतीपूर्ण है, तब हजारों परिवारों के भोजन, वस्त्र, शिक्षा, चिकित्सा और आवास की व्यवस्था करना कितना बड़ा मानव सेवा का कार्य है।
रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान — हर गरीब को देगा कबीर भगवान।
इसी संकल्प के साथ संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में अन्नपूर्णा मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है।