#बालाघाट
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत वन विभाग ने लगाया जनसंवाद एवं समस्या निवारण शिविर
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण (सा.) बालाघाट द्वारा बालाघाट, हट्टा, किरनापुर एवं खैरलांजी में जनसंवाद एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। वन संरक्षक, वन वृत्त बालाघाट श्री गौरव चौधरी (भा.व.से.) एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण (सा.) बालाघाट श्री नित्यानंदम् एल. (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद किया।
शिविर में संबंधित वन सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उन्हें दर्ज किया। अभियान के तहत वनमंडल की 35 वन सुरक्षा समितियों के 147 महिला एवं 393 पुरुष, कुल 575 हितग्राही एवं सदस्य शामिल हुए। शिविर में आमजन की ओर से कोई शिकायत अथवा समस्या प्राप्त नहीं हुई।
वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#JanVishwasAbhiyan2026
77 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026