#बालाघाट
मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण पर मुस्तैद रहा स्वास्थ्य अमला, चार विकासखंडों के विशेष रूट पर आयुष चिकित्सकों ने दी सेवाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बालाघाट जिले के प्रवास और 'जन-विश्वास अभियान' के मद्देनजर सुदूर जनजातीय और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पीएम जनमन योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक विस्तार दिया गया ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप के निर्देशन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. सवेदिता कुमरे के समन्वय से जिले के चार चिन्हांकित विकासखंडों (बालाघाट, परसवाड़ा, बैहर, लांजी) में संचालित पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई ।
रूट प्लान के अनुसार विकासखंडवार तैनात चिकित्सा अधिकारी:
जिला स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा तैयार की गई व्यापक कार्ययोजना के तहत जिले के बैहर, बिरसा एवं लांजी विकासखंड के अत्यंत सुदूर, पथरीले और घने जंगलों के बीच बसे ग्राम - बोन्दारी, कोरका, देवरबेली व सर्रा को लक्षित किया गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए गतिशील मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में आयुष चिकित्सा अधिकारियों को तैनात किया गया, यह दल घने जंगलों को पार कर उन टोलों और मजरे-टोलों तक पहुंच कर सेवाएं दी।
दौरे के दौरान ग्रामीणों को मिला सुरक्षित उपचार
इन विशेष रूटों पर तैनात डॉ . राकेश ठाकरे, डॉ. सुशील शिववंशी, डॉ. मयंक उइके व डॉ. प्रीतेश मते ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बैगा बाहुल्य परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर सर्दी, खांसी, बुखार और बरसाती सीजन में होने वाली मौसमी व संक्रामक बीमारियों के लिए आवश्यक पारंपरिक व आधुनिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#WelfareTribal
#healthminmp
120 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026