खोदावंदपुर: पंचायत भवन मेघौल में जीपीडीपी योजना के तहत आम सभा का किया गया आयोजन
जीपीडीपी योजना के तहत योजनाओं के संग्रह हेतु गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे पंचायत भवन मेघौल पर आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया। पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि सरकार अगले वित्तीय वर्ष में विकास योजनाओं का संकलन हेतु आज आमसभा का आयोजित किया गया है।