खोदावंदपुर: सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह, MLA राजवंशी महतो ने कहा- अच्छे नागरिक से ही बेहतर समाज
अच्छे नागरिक के निर्माण से ही बेहतर समाज की परिकल्पना की जा सकती है. अध्ययनशील व्यक्ति ही एक अच्छे शिक्षक बन सकते हैं. शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, शिक्षक हमेशा पूजनीय होते हैं. यह बातें चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजवंशी महतो ने मंगलवार को दोपहर करीब चार बजे कही।