खोदावंदपुर: खोदाबंदपुर बीपीआरओ ने पंचायतों को राशि शीघ्र खर्च करने का निर्देश दिया
खोदाबंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे पंचायत के विकास कार्यों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने किया। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम नव पदस्थापित बीपीआरओ सुजीत कुमार के साथ पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिवों का परिचय पात्र के साथ आरंभ हुआ।