ललितपुर: तालाबपुरा निवासी संस्कार राठौर आत्महत्या मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार: सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकार सदर अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला तालाबपुरा निवासी संस्कार राठौर द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर ली गई थी। वहीं आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने वाली एक युवती एवं उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जहां पुलिस ने नेहरू नगर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।