तिजारा: भिवाड़ी में चोरी का मोबाइल बरामद, पुलिस ने 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को पकड़ा
Tijara, Alwar | Jun 5, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने शुक्रवार सुबह 8 बजे बताया कि घटना 26 मई की रात करीब 9:00 बजे अरावली विहार सेक्टर 9 के पास हुई थी। अरुण कुमार मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी बाइक पर आए बदमाश उनका मोबाइल छीन ले गए। आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।