🌿 जनजातीय गौरव, शौर्य और संस्कृति को नमन! 🇮🇳
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं सांसद श्री भोजराज नाग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जनजातीय समाज के शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन का स्मरण किया। वहीं समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पर जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में जिले भर से पहुंचे लोग मौजूद थे
#जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDiwas #BirsaMunda #धरतीआबा #Chhattisgarh जनजातीय_गौरव
Balod, Chhattisgarh | Nov 17, 2026