लोहाघाट: नगर लोहाघाट में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों की हुई बैठक
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में शाम को पांच बजे बैठक हुई। बैठक में बताया कि नगर के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की 55 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। जिसके तहत नगर में हिल्टर मार्केट से बाड़ीगाड़ तक करीब 13 प्वाइंट गंदे नाले के बनाए जाएंगे।