चूरू: सुभाष चौक पर भाजपा पार्षद ने बाइक सवार युवक पर डंडे से किया हमला, वीडियो वायरल
Churu, Churu | May 16, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 7 के भाजपा पार्षद द्वारा एक युवक पर डंडे से वार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्षद के द्वारा बाइक पर जा रहे युवक को रुकवाया गया और फिर उस पर डंडे से तीन बार वार किए गए। यह घटना चूरू शहर के सुभाष चौक की बताई जा रही है।