चूरू: रतननगर रोड पर बाइक के आगे हिरण आने से हुआ हादसा, घायल 2 युवकों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | May 16, 2025 चूरू के रतननगर रोड पर शुक्रवार को सड़क हादसे में 2 युवक घायल हो गए। दोनो युवक बाइक पर रामगढ़ से चूरू आ रहे थे तभी सड़क पर अचानक हिरण आने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हो गया। घायल युवक रामगढ़ के वार्ड 25 निवासी 21 वर्षीय रवि और 25 वर्षीय राकेश को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।