चूरू: एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आथुना मोहल्ला सहित क्षेत्र से 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 15, 2025 चूरू एसपी जय यादव के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने आथुना मोहल्ला सहित शहर से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली की सुखराम चोटिया ने शाम 8:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान को लेकर कोतवाली पुलिस की तीन टीम बनाई गई जिसमें 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।