#गुना अस्पताल से सामने आई तस्वीर ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
राघौगढ़ के बोरखेड़ी गांव की कृष्णाबाई अपने दिव्यांग भाई जगदीश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचीं। उनका आरोप है कि स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें भाई को कंधे पर बैठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ा।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर की कमी से इनकार करते हुए पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध होने की बात कही है।
आखिर अस्पताल में मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति क्या है?
#breakingnewswala #GunaNews #MPNews #BNWTV
Gwalior Gird, Gwalior | Oct 4, 2026