SBI में नौकरी का झांसा, पड़ोसी ने महिला से ऐंठे 12.77 लाख...
ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में SBI में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर महिला से 12 लाख 77 हजार 900 रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। एकतापुरी कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय रेनू राठौर के मुताबिक, पड़ोसी समीर रामपुरे अपनी ऑनलाइन सर्विस सेंटर की दुकान चलाता है और उसने बैंक अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। आरोप है कि जून 2025 से जून 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के जरिए रकम ली गई, साथ ही नौकरी से जुड़े दस्तावेज, बैंक डिटेल और दो खाली चेक भी लिए गए। नौकरी नहीं लगने पर महिला ने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोप है कि समीर ने फोन उठाना और रकम लौटाना बंद कर दिया। शिकायत के बाद माधौगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।