//आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस का पैदल भ्रमण//
ग्वालियर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया।
पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
ग्वालियर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
#MpPolice
Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh