गौतम बुद्ध नगर: पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में स्थित फ्लैट की बालकनी से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 14 वर्षीय प्रांशु के रूप में हुई है।