हरिद्वार: नवरात्रि पर्व के चलते शिवालिक नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे समेत 6 सैंपल जांच के लिए भेजे
नवरात्रि पर्व के चलते सतर्क हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिवालिक नगर और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान कुट्टू के आटे समेत 6 सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग ने लेकर जांच के लिए भेजे। पड़ोसी जनपद बिजनौर में कुट्टू के आटे के सेवन से बीमार हुए 100 से ज्यादा लोगों के बाद महकमा सतर्क हो गया है लिहाजा शाम 6 बजे करीब छापेमारी की कार्रवाई की गई।