हरिद्वार: कनखल के जगजीतपुर में शराब के ठेके के पास घूमते जंगली हाथियों का वीडियो हुआ वायरल
कनखल के जगजीतपुर में जंगली हाथियों का आना लगातार जारी है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगली हाथियों का झुंड जगजीतपुर में शराब के ठेके के पास से गुजर रहा है। वीडियो शुक्रवार रात 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। जंगली हाथियों के पीछे लोग लगातार उन्हें छेड़ रहे हैं ऐसे में कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है बावजूद इसके वन विभाग मौके से नदारत है।