हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास बड़े बाजार में गिरा पेड़ का बड़ा हिस्सा, टूटी दीवार, हादसा टला
शनिवार शाम करीब 4 बजे हरकीपौड़ी के पास बड़े बाजार में विशालकाय पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसके चपेट में आई दीवार भी धाराशाई हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान यहां से कोई गुजर नहीं रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया जिसके बाद पहुंचे अग्निशमन विभाग ने कटर की सहायता से पेड़ के हिस्से को हटाने की तैयारी शुरू कर दी।