हरिद्वार: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन डिरेल करने की नाकाम साजिशों के बाद रानीपुर मुख्यालय में जीआरपी की जल्द होगी मॉक ड्रिल
देश में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन डिरेल की नाकाम साजिशों के बाद जल्द ही उत्तराखंड में जीआरपी पुलिस मॉक ड्रिल करेगी। शनिवार को रानीपुर मुख्यालय में SP GRP सरिता डोबाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस असामाजिक तत्वों का सत्यापन कर रही है और पेशेवर अपराधियों पर भी नकेल कसी जा रही है। रात दिन सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जल्द ही मॉक ड्रिल होगी।