हरिद्वार: सांसद चंद्रशेखर ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद की NSA के तहत की गिरफ्तारी की मांग
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद द्वारा हजरत मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान पर जहां मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है वहीं नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण का कहना है कि भाजपा के इशारे पर संत ने यह बयान दिया है और ऐसे संत कोराष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर लेना चाहिए।शनिवार शाम 5 बजे शिवालिक नगर में पत्रकारों से उन्होंने बात की।