घाघरा: तारागुटू गांव में नाली निर्माण में फर्जी ग्रामसभा का आरोप, ग्रामीणों ने घाघरा बीडीओ को दिया आवेदन
Ghaghra, Gumla | Oct 15, 2026 कुहीपाट पंचायत के तारागुटू गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने बिना ग्राम सभा की सहमति के गलत स्थल पर नाली निर्माण कराने तथा ग्राम प्रधान के कथित फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाते हुए बीडीओ सह सीओ से लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की