बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बसों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों पर पुलिस की सख्ती
पुलिस प्रशासन ने रविवार को शाम लगभग 4:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अशोकनगर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लोक परिवहन बसों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बसों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।