डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में एक हफ्ते के भीतर शुरू होगी सिजेरियन सेवा, सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक को दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 3, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में एक हफ्ते के भीतर सिजेरियन की सेवा मिलनी शुरू हो जायेगी। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा ने अस्पताल के उपाधीक्षक को आवश्यक दिशनानिर्देश जारी किया है। बता दें कि मंगलवार को सिविल सर्जन अनुमंडलीय अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर कक्ष की जांच करके गए गए थे।