डुमरांव: अकालुपुर गांव के पास डुमरांव राजवाहा मार्ग के पुलिया पर बालू लदी पलटी एक ट्रक, मौके पर पहुंची डुमरांव पुलिस
Dumraon, Buxar | Apr 2, 2024 सोमवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के अकालुपुर गांव के पास डुमरांव राजवाहा मार्ग के पुलिया पर बालू लदी एक ट्रक पलट गई। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन, रोक के बावजूद नहर के रास्ते ट्रक तथा अन्य भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक नासिरीगंज से बालू लाद आ रहा था।