डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 2, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। सीएस ने अस्पताल के हरेक कक्षों को बारीकी से देखा और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सिविल सर्जन सबसे पहले लैब कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की।