डुमरांव: नया भोजपुर में प्याज लदे कंटेनर में भारी मात्रा में शराब बरामदगी के मामले में प्रेस वार्ता आयोजित, 5265 लीटर शराब बरामद
Dumraon, Buxar | Apr 2, 2024 नया भोजपुर में रविवार की रात प्याज लदे कंटेनर में भारी मात्रा में शराब बरामदगी के मामले में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक से कुल 5265 लीटर शराब बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में चालक को जेल भेज दिया गया है।