डुमरांव: कोर्ट के आदेश पर बनकट गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dumraon, Buxar | Apr 3, 2024 कोरान सराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनकट गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में उपरोक्त गांव निवासी स्व. बिहारी पासवान का पुत्र लोहा पासवान फरार चल रहा था।