हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक भी की गई ज़ब्त
टाउन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 200 नशीली टेपेंटाडोल गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गोलियों के अलावा एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार टाउन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।