केशकाल: केशकाल के SAGES स्कूल के प्राचार्य को बिना अनुमति छुट्टी लेने पर एसडीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
पीएम श्री सेजेस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बिना सक्षम अनुमति अवकाश घोषित करने के मामले में एसडीएम आकांक्षा नायक ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक