केशकाल क्षेत्र के बहीगांव व्यापारीपारा में गुरुवार की रात दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चेरबेडा निवासी सियाराम और दुकारु और दूसरे बाइक में सवार सालेभाट निवासी युवक घायल हो गये। तीनो घायलों को रात करीब 8 बजे उपचार हेतु बहीगांव अस्प्ताल लाया गया, जहा तीनो घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। बाइक सवार सालेभाट निवासी युवक नशे ने धूत था।