केशकाल नगर के सूर्यवंशी फोटो स्टूडियो में रात को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि स्टूडियो में रखे पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दूसरे दिन जब दुकान को खोला गया तो अंदर का नज़ारा देख लोग हैरान रह गए। पूरी दुकान में आग फैल चुकी थी और अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे के आसपास हुई थी।