🚨मानसून में PWD को 300 करोड़ तक का नुकसान
उत्तराखंड में मानसून का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन बारिश और आपदा से सड़कों को हुए नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में प्रदेश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब 250 से 300 करोड़ रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है।
PWD के पोर्टल पर फिलहाल करीब 125 से 130 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। हालांकि, कई सड़कों और निर्माण कार्यों को नुकसान पहुंचने के बावजूद यातायात प्रभावित नहीं हुआ, जिसके चलते उनका नुकसान पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका है। इसी आधार पर विभाग ने वास्तविक नुकसान का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
मानसून की बारिश से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कई जगह सड़कें भूस्खलन, धंसने और सुरक्षा दीवारों को नुकसान पहुंचने से प्रभावित हुईं। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों और हिस्सों का लगातार आकलन किया जा रहा है।
Dehradun, Dehradun | Sep 10, 2026