फरसगांव: उरन्दाबेडा के पास में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कन्हारगांव के युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
फरसगांव क्षेत्र के ग्राम कन्हारगांव निवासी प्रशान्त कुमार मरापी पिता स्व रजनु मरापी ग्राम उरन्दाबेड़ा में बाइक से गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गया।जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया,गम्भीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया।रायपुर के शंकरा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।