पोड़ैयाहाट: विभिन्न मांगों को लेकर 8 जून को ग्रामीण बैंकों के सवा लाख कर्मचारी पूरे देश में करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
विभिन्न मांगों को ले 8 जून को पूरे देश में ग्रामीण बैंकों के करीब सवा लाख कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं।एक दिन के हड़ताल से अरबो रुपए के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।ग्रामीण बैंक के कर्मचारी लगातार प्रमोशन नियमावली में संशोधन, हफ्ते में 5 दिन कामकाज सहित कई मांगों को मनवाने की कोशिश कर रहे हैं।