हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले चार युवकों को किया गिरफ्तार
आदमपुर। थाना क्षेत्र में मारपीट कर शांति भंग करने के मामले में आदमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में मारपीट को लेकर विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मारपीट कर माहौल खराब करने वाले चार युवकों को हिरासत में ले लिया।